Patna New House Rule : पटना में बना रहे हैं नया घर तो माननी होगी ये शर्त, वरना अटकेगा नक्शा, नगर निगम का बड़ा फैसला

SHARE:

Patna New House Rule

Patna New House Rule : राजधानी पटना में अगर नये आशियाने की चाहत रखते हैं तो इसके लिए नगर निगम की एक जरूरी शर्त माननी होगी। ऐसा नहीं करने पर आपकी चाहत अधूरी रह जाएगी। जी हां, पटना में अगर नया घर बनाना है तो फिर सीसीटीवी कैमरा लगाना अब जरूरी होगा, नहीं तो घर का नक्शा पास नहीं होगा।

Patna New House Rule : पटना में घर बनाना हुआ सख्त

पटना नगर निगम की तरफ से नक्शा पास कराने, होल्डिंग और व्यवसायिक टैक्स आदि के वक्त इस शर्त को लागू किया जाएगा। यह नियम पटना शहरी क्षेत्र के सभी व्यवसायिक संस्थानों, अपार्टमेंट्स और निजी आवासों पर लागू होगा। ये जरूरी शर्त शहर की सेफ्टी और लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। फिलहाल इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Pawan Singh : रिक्शे पर बैठकर पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री, 17 साल छोटी हीरोइन संग लगाए ठुमके

Patna New House Rule
Patna New House Rule

राजधानी में सुरक्षा मॉडल होगा मजबूत

शहर की सुरक्षा के मद्देनजर अब पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड सिटी के कई स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे इंस्टॉल करने जा रहा है। इसके साथ ही वैसे थाना/ओपी जहां अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गये हैं, वहां तुरंत कैमरे लगाने का फैसला लिया गया है। कैमरा इंस्टॉलेशन के बाद सभी इलाकों के थानाध्यक्षों से संपर्क करते हुए पटना स्मार्ट सिटी इसका मेंटेंनेंस करेगा।

ये भी पढ़ें : पटना-दिल्ली के बीच चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यहां जानिए पूरा डिटेल

Patna New House Rule
Patna New House Rule

इसके साथ ही पटना नगर निगम ने सभी प्रतिष्ठानों, संस्थानों और निजी भवन मालिकों से अपनी-अपनी जगह पर कैमरा इंस्टॉल करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही संबंधित थाना द्वारा अपार्टमेंट की सूची और उसके सचिव या गार्ड प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर अपने पास रखा जाएगा। साथ ही उन्हें भी थाना का कॉन्टैक्ट डिटेल्स मुहैया कराया जाएगा ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Patna New House Rule
Patna New House Rule

 

और पढ़ें