Pawan Singh : रिक्शे पर बैठकर पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री, 17 साल छोटी हीरोइन संग लगाए ठुमके

SHARE:

Pawan Singh

Pawan Singh : सुरीली गायिकी से धूम मचाने वाले पावर स्टार पवन सिंह रुपहले पर्दे के साथ-साथ सियासी पिच पर भी छाए हुए हैं। हालांकि, इन दिनों वे काफी सुर्खियों में हैं। उनका स्टारडम भोजपुरिया दर्शकों और श्रोताओं पर चढ़कर बोल रहा है। खास बात ये है कि राइज एंड फॉल (Rise And Fall) के बाद उन्हें अब टीआरपी किंग से भी जाना जा रहा है लिहाजा बड़े-बड़े शोज में उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

Pawan Singh : लाफ्टर शेफ में गर्दा उड़ाते दिखे पवन सिंह

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह हाल ही में ‘कलर्स’ के शो ‘लाफ्टर शेफ’ में आमंत्रित किया गया, जहां वे अपने हुनर से लोगों के दिलों पर राज करते दिख रहे हैं। इस शो का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें पवन सिंह गर्दा उड़ा रहे हैं। वे इस शो में रिक्शे पर बैठकर धमाकेदार तरीके से एंट्री लेते हैं और शो की होस्ट और कॉमेडियन भारती सिंह उनका वेलकम करती हैं।

ये भी पढ़ें :  मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट गिरफ्तार, ‘राज’ और ‘कसूर’ जैसी दी हैं सुपरहिट फिल्में, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Pawan Singh
Pawan Singh

इस शो में पवन सिंह अपने फेमस सॉन्ग “काटी रात मैंने खेतों में..” पर थिरकते भी दिखते हैं। इस दौरान उनके साथ कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और अन्य कंटेस्टेंट्स ईशा मालवीय और विवियन डिसेना भी थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aman Singh Rajput (@rajput__aman999)

पवन सिंह को मिली है धमकी

गौरतलब है कि पवन सिंह सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के फिनाले में भी शामिल होने वाले हैं, जहां वे सलमान खान के साथ स्टेज भी शेयर करेंगे। हालांकि, इस फिनाले से पहले पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी मिली है कि अगर वे सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगे तो बुरा अंजाम भुगतना होगा।

Pawan Singh
Pawan Singh

बढ़ाई गई पवन सिंह की सुरक्षा

इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उनसे मोटी रकम की डिमांड की गई है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद पवन सिंह की सुरक्षा सख्त कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें