HomeमनोरंजनPawan Singh wife : 'आत्मदाह के सिवा नहीं सूझ रहा कुछ और..',...

Pawan Singh wife : ‘आत्मदाह के सिवा नहीं सूझ रहा कुछ और..’, पवन सिंह की पत्नी का छलका दर्द, पत्र लिख रिश्ते में आई दरार का किया खुलासा

Pawan Singh wife : भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Pawan Singh wife) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने पति पवन सिंह को लेकर एक लंबा पत्र लिखा है और बड़े आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए हैं। उनके इस पत्र में काफी दर्द झलकता है।

उन्होंने फेसबुक पेज पर एक पत्र साझा करते हुए लिखा है कि आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी, मैं आज कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं लेकिन आपने या आपके साथ रहने वाले लोगों ने मेरे कॉल और मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नहीं समझा।

Pawan Singh wife
Pawan Singh wife

इसके साथ ही ज्योति सिंह ने लिखा है कि मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई। छठपूजा के समय आप जब काराकाट (डिहरी) आए थे, मैं उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा लेकिन आपने मिलने से मना कर दिया। मुझे बोला गया कि बॉस बोल रहे हैं लखनऊ में मिलने को। पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आपसे मिलने गए लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आप ने नहीं दिया। दुनिया का कौन-सा बड़ा पाप मैंने किया है, जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : अक्षरा सिंह की दिखी गजब दीवानगी, एक झलक पाने को बेताब हुए फैंस, चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने लिखा है कि मेरे मां-बाप की इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा है। जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आपने जैसे पहले मुझसे दूरी बनायी थी, आप मुझे वहीं छोड़ देते। मुझे झूठा आश्वासन देकर अपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा किए हैं कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पर ही उठेगा और मेरे मां-बाप पर उठेगा।

Pawan Singh wife
Pawan Singh wife

ज्योति सिंह ने ये भी लिखा है कि मैंने तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम-से-कदम मिलाकर निभा दिया हैं। अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की। मैं आपसे एक विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नहीं समझते या अपनी पत्नी नहीं समझते तो थोड़ी इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़े हो जाते तो यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।

अभी तक आपने अपने कई विरोधियों की बड़ी-बड़ी गलतियों के बाद भी माफ करने का काम किया है। मैं तो आपका परिवार हूं। मुझे बहुत बुरा लगता है, जब आप वैसे लोगों को गले लगाते हैं, जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते हैं लेकिन मैं अपना परेशानी बताऊं तो किसको, जब मेरा अपना खुद का परिवार मुझे कुछ नहीं समझ रहा है।

Pawan Singh wife
Pawan Singh wife

इसलिए मैं आपसे अंतिम बार विनती कर रही हूं क्योंकि सात साल से मैं संघर्ष कर रही हूं। अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होते जा रहा है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए, मेरे कॉल और मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए। आपकी पत्नी : ज्योति।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में प्रिया कुमारी सिंह से हुई थी लेकिन एक साल के अंदर ही उन्होंने मुंबई स्थित आवास पर खुदकुशी कर ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments