Bihar Rain alert : बिहार में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है और मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। इस बीच मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Bihar Rain alert) जारी किया है और 32 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
Bihar Rain alert
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन सभी जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट (Bihar Rain alert) जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें : Weather Alert : अगले तीन घंटे में इन 6 जिलों में होगी बारिश, तेज हवाओं के साथ-साथ वज्रपात का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने एडलाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

लोगों को सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।
