Homeक्राइमPregnant job scam : 'प्रेग्नेंट करो और 13 लाख रुपये पाओ', बिहार...

Pregnant job scam : ‘प्रेग्नेंट करो और 13 लाख रुपये पाओ’, बिहार में हनीट्रैप गैंग का बड़ा खुलासा, पूरा मामला जान ठनक जाएगा आपका माथा

Pregnant job scam : ‘प्रेग्नेंट करो और बदले में 13 लाख रुपये पाओ।’ ऐसे लुभावने ऑफर देकर लोगों को जाल में फंसाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह के लुभावने ऑफर देखकर हर किसी का माथा ठनक जा रहा है। ये गिरोह नालंदा में एक्टिव था और देशभर के लोगों को अपनी जाल में फंसा रहा था।

Pregnant job scam : ‘प्रेग्नेंट करो और 13 लाख रुपये पाओ’

दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा पुलिस ने कतरीसराय में रेड मारकर इस मामले में एक नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इन सबके पास से स्मार्टफोन भी जब्त किया है, जिसमें अलग-अलग साइबर ठगी के मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और व्हाट्सएप पर कई महिलाओं और लड़कियों की पिक्चर्स और वीडियोज भी मिले हैं।

ये भी पढ़ें : 5 Policemen Dead : भीषण सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 की हालत गंभीर, मचा कोहराम

Pregnant job scam
Pregnant job scam

पकड़े गये ये शातिर

पकड़े गये जालसाजों में नालंदा का प्रभात कुमार, नीतीश कुमार, प्रीतम कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही 16 साल का नाबालिग भी शामिल है। पुलिस जांच में ये खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने फेसबुक पर ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ नाम से पेज बनाया था। यहां से व्हाट्सएप नंबर शेयर कर लोगों को संपर्क करने के लिए उकसाया जाता था। विज्ञापन में दावा किया जाता था कि जो भी पुरुष “पसंद की लड़की” को प्रेग्नेंट करेगा, उसे 5 से 13 लाख रुपये तक इनाम मिलेगा।

Pregnant job scam
Pregnant job scam

ऐसे फंसाते थे लोगों को

बताया जाता है कि ये सभी जालसाज पहले खूबसूरत लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरें भेजते थे और शिकार से “चॉइस” करवाते थे। जैसे ही कोई तस्वीर पसंद की जाती, रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली जाती। रजिस्ट्रेशन के बाद खेल यहीं खत्म नहीं होता था। दोबारा कॉल कर “सिक्योरिटी फीस”, “सर्विस टैक्स” और “GST” के नाम पर 5 हजार से 20 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। व्हाट्सएप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए भरोसा जीतकर शिकार को हनीट्रैप में फंसाया जाता था।

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

अचरज की बात ये है कि ये हाईटेक ठगी किसी शानदार बिल्डिंग से नहीं बल्कि सुनसान खेत और चंवर से ऑपरेट की जा रही थी। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने चंवर में दबिश दी और फिर अलग-अलग झुंड में बैठे युवकों को दबोच लिया।

Pregnant job scam
Pregnant job scam

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments