5 Policemen Dead : भीषण सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 की हालत गंभीर, मचा कोहराम

SHARE:

5 Policemen Dead

5 Policemen Dead : भीषण सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मौके पर चीख-पुकार मच गई है। इस हादसे में दो अन्य लोगों की भी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

5 Policemen Dead : 5 पुलिसकर्मियों की मौत

ये हादसा रविवार की सुबह ओडिशा के झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुआ है, जब ट्रक और पुलिस पीसीआर वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद तुरंत ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये हादसा उस वक्त हुआ, जब थाने के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पुलिस पीसीआर वैन में जोरदार टक्कर मार दई। हादसा इतना वीभत्स था कि पुलिस पीसीआर वैन के परखच्चे उड़ गये और 5 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : School Bus Fire : बिहार में टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बची 50 मासूमों की जिंदगी, एजुकेशनल टूर की बस में लगी आग

5 Policemen Dead
5 Policemen Dead

मृतकों के नाम

इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में जिन 5 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनके नाम हैं : होम गार्ड भक्त मिर्धा, कॉन्स्टेबल काशीराम भोई, देवदत्त साहा, हवलदार लिंगराज धुरुआ, डीएसआई निरंजन कुजूर।

5 Policemen Dead
5 Policemen Dead

इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस ऑफिसर भी मौके पर पहुंच गये और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर भी जख्मी है और उसका भी इलाज जारी है।