Homeराष्ट्रीयRahul Gandhi : राहुल गांधी से मिलते ही नीतीश ने पूछा ये...

Rahul Gandhi : राहुल गांधी से मिलते ही नीतीश ने पूछा ये मजेदार सवाल, पीछे खड़े तेजस्वी का हाथ पकड़कर किया साथ खड़ा

Rahul Gandhi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम पर निकल पड़े हैं। इस कड़ी में आज उन्होंने लालू प्रसाद के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की है। बड़ी बात ये है कि नीतीश कुमार ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है।

मिलते ही नीतीश ने पूछा ये मजेदार सवाल

बिहार के सीएम नीतीश कुमार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। नीतीश कुमार के पहुंचते ही राहुल गांधी बाहर निकले और फिर मल्लिकार्जुन खरगे के साथ नीतीश कुमार का स्वागत किया। हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पूछा कि आपने दाढ़ी क्यों बढ़ा रखी है। इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कुछ कहा।

ये भी पढ़ें : तेजस्वी यादव की बेटी को देखने पहुंचे नीतीश, गोद में लेकर किया दुलार, चेहरे पर दिखी खुशी

Rahul Gandhi

तेजस्वी का हाथ पकड़ किया साथ खड़ा

इसके बाद फोटो सेशन का दौर शुरू हुआ तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और नीतीश कुमार के पीछे तेजस्वी यादव चले गये, जिसके बाद राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव का हाथ पकड़कर साथ में खड़ा किया। इसके बाद तीनों नेताओं ने फोटो खिंचवाया। ललन सिंह और संजय झा भी इस दौरान वहां मौजूद थे।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

खरगे ने की थी बात

विदित है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की थी और दिल्ली आने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद ही नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हुए और आज उन्होंने लालू प्रसाद के साथ-साथ मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments