HomeबिहारNitish in Delhi : तेजस्वी यादव की बेटी को देखने पहुंचे नीतीश,...

Nitish in Delhi : तेजस्वी यादव की बेटी को देखने पहुंचे नीतीश, गोद में लेकर किया दुलार, चेहरे पर दिखी खुशी

Nitish in Delhi : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब गंभीर हो गये हैं लिहाजा विपक्ष को गोलबंद करने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे नीतीश कुमार (Nitish in Delhi) ने आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी से मिलने के लिए घर पहुंचे।

कात्यायनी से मिलने पहुंचे नीतीश

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार (Nitish in Delhi) ने तेजस्वी यादव की बेटी को गोद में लिया और खूब दुलार किया। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार (Nitish in Delhi) के साथ अपनी बेटी और पत्नी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

ये भी पढ़ें : Akanksha Dubey : आकांक्षा दुबे का वीडियो बनाकर किया जा रहा था ब्लैकमेल!, पुलिस गिरफ्त में समर सिंह ने भी किया चौंकाने वाला दावा

Nitish in Delhi
Nitish in Delhi
Nitish in Delhi

तेजस्वी की बेटी को दिया आशीर्वाद

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish in Delhi) ने सुपुत्री कात्यायनी को अपना आशीर्वाद और प्यार दिया। तेजस्वी यादव की बेटी को गोद में लेने के बाद मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान उनके बगल में तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री भी मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments