Rain alert : मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी बारिश, तेज हवा चलने की भी संभावना

SHARE:

Weather alert

Rain alert : मौसम विभाग ने एकबार फिर बारिश को लेकर अलर्ट (Rain alert) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों में कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है लिहाजा लोगों को सतर्क रहने को लेकर चेताया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों में झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, लातेहार, पलामू, बोकारो, गढ़वा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़ और रांची जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन (Rain alert) और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : चंद्रबाबू नायडू जैसी होगी नीतीश की दुर्गति, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को फिर चेताया

Rain alert

सुरक्षित स्थानों पर लें शरण

इसके साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है लिहाजा मौसम के बिगड़ते मिजाज (Rain alert) को देखते हुए लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड के नीचे न रहें और बिजली के खंभों से दूर रहें।

Rain alert
WEATHER ALERT
RAIN ALERT

वहीं, किसानों को भी हिदायत दी गई है कि वे इस मौसम में (Rain alert) अपने खेतों में न जाएं और मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें।

और पढ़ें