RCP Singh : आरसीपी सिंह ने कर दिया रणनीति का खुलासा, CM नीतीश के साथ संबंधों पर कह दी दो टूक बात

SHARE:

RCP Singh

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है। शनिवार को बीजेपी दफ्तर के बाहर ‘टाइगर अभी जिंदा है’ के पोस्टर चस्पा किए जाने के बाद उन्होंने दो टूक अंदाज में अपनी मन की बात साझा कर दी है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) अब बीजेपी का दामन छोड़ नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि मै संगठन का आदमी हूं, नई पार्टी बनाऊंगा। ये पार्टी चुनाव लड़ने के लिए बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि बीजेपी और जेडीयू से कोई परेशानी नहीं है। लोगों में हताशा का माहौल दिख रहा है। मैं सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखता हूं।

ये भी पढ़ें : ‘लालू जी से सीखे बिहार की जनता’, Prashant Kishor का तीखा तंज, PM मोदी के बारे में कहा कुछ ऐसा कि लग जाएगी मिर्ची

RCP SINGH
RCP SINGH

वहीं, सीएम नीतीश कुमार के साथ संबंधों को लेकर आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने दो टूक अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार के साथ काफी पुराना संबंध रहा है। नीतीश कुमार के साथ मैंने इतने दिनों तक खाना खाया है। मेरी तरफ से कोई दूरी नहीं है। अगर JDU की तरफ से ऑफर आएगा तो देखा जाएगा। हमारा संगठन मजबूत रहेगा तभी तो हमारी पूछ होगी।

RCP Singh
RCP Singh

गौरतलब है कि शनिवार को बीजेपी दफ्तर के बाद आरसीपी सिंह (RCP Singh) को लेकर एक पोस्टर चिपकाया हुआ था, जिसपर लिखा था – टाइगर अभी जिंदा है….टाइगर रिटर्न्स। आरसीपी सिंह की तस्वीर वाले इस पोस्टर को शंकर पटेल और अमर सिन्हा ने लगवाया था। पोस्टर के जरिए एक तरह से ये संकेत माना जा रहा था कि आरसीपी सिंह सियासी अखाड़े में बड़ी वापसी करने की तैयारी में है।

RCP SINGH
और पढ़ें