Road Accident : कटिहार में हाइवा की चपेट में आने से ऑटो सवार मां-बेटे की मौत, 5 शिक्षकों की भी हालत नाजुक

SHARE:

Road Accident

katihar : कटिहार में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है, जहां तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से ऑटो में सवार मां और बेटे की मौत हो गयी है। वहीं, इस हादसे में 5 अन्य शिक्षक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं।

ये हादसा कटिहार के एनएच-81 पर कटिहार-प्राणपुर के बीच कुशियारी गांव के पास हुआ है। इस घटना में एक शिक्षिका डिंपल कुमारी (बांका) और उनके छह महीने के बच्चे की मौत हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसी को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

Road Accident
Road Accident

ये भी पढ़ें : बिहार में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, इन इलाकों में तीन की मौत

इसके साथ ही इस हादसे (Road Accident) में पांच अन्य शिक्षिकों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल गांव वालों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें