Rohini Acharya : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी की करारी हार के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। अब से कुछ देर पहले लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। इसके साथ ही उन्होंने परिवार से भी नाता तोड़ने की घोषणा की है।

Rohini Acharya : छोड़ दी राजनीति
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।
I’m quitting politics and I’m disowning my family …
This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do …nd I’m taking all the blame’s— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 15, 2025
लालू परिवार में फूट
रोहिणी आचार्य ने इस पोस्ट के जरिए अपने बगावती तेवर दिखा दिए हैं। इसके पहले भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी । उन्होंने पहले अपने भाई तेजप्रताप का भी साथ दिया था। वहीं, कुछ समय पहले तेज प्रताप ने भी कहा था कि गीता की कसम खाता हूं कि अब चाहे जितने बुलावे आएं, मैं आरजेडी में वापस नहीं जाऊंगा। गौरतलब है कि संजय यादव तेजस्वी यादव के करीबी दोस्त हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं। वहीं, रमीज तेजस्वी के काफी भरोसेमंद है। वे यूपी के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। तेजप्रताप गाहे-बगाहे संजय यादव को ‘जयचंद’ कहकर निशाना भी साधते रहते हैं।
ये भी पढ़ें : काउंटिंग के बीच जनसुराज प्रत्याशी का निधन, समर्थकों में शोक की लहर, पसरा मातम

इसके साथ ही तेजप्रताप ने कहा था कि वे अपनी बहन रोहिणी आचार्य की गोद में खेले हैं। उनका जो भी अपमान करेगा, उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद तेजप्रताप ने भी एक लंबा पोस्ट किया था और तेजस्वी यादव को फेलस्वी बताया था और पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की थी।

