Samrat cabinet meeting : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें कुल 43 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में सरकार ने जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं।
सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
किशनगंज के ठाकुरगंज में इमेज स्टार्च उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए 88 करोड़ 62 लाख रुपये के पूंजी निवेश की स्वीकृति मिली है। इकाई की स्थापना होने से 217 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कामगारों का नियोजन होगा। इसके साथ ही सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली 2026 की स्वीकृति दी गयी है।
ये भी पढ़ें : दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 64 लोगों की मौत की खबर, मचा हड़कंप

MSME नीति 2026 को स्वीकृति Samrat cabinet meeting
“एक करोड़ उद्यमी परिवार सशक्त बिहार का आधार” को लेकर बिहार MSME नीति 2026 की स्वीकृति मिली है। नीति के अंतर्गत 5 वर्षों में एक करोड़ परिवार को उद्यमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसका लक्ष्य एक करोड़ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन साख जमा अनुपात को 75% तक ले जाना है।

इस नीति के तहत प्रत्येक जिले में एक क्लस्टर तथा सभी 38 जिलों में एमएसएमई केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है। गोपालगंज के बैकुंठपुर में ग्रीन बेस्ट एथेनॉल उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए 97 करोड़ 80 लाख 18000 रुपए की स्वीकृति मिली है। इस इकाई की स्थापना होने से 210 कामगारों का नियोजन होगा।





