Homeलाइफस्टाइलSawan Somwari Shivling Puja : सावन की आखिरी सोमवारी पर शिवलिंग पर...

Sawan Somwari Shivling Puja : सावन की आखिरी सोमवारी पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 10 चीजें, हर कार्य होगा सिद्ध, चमक उठेगी किस्मत

Sawan Somwari Shivling Puja : सावन का पवित्र महीना अब समापन की ओर है। अंतिम सोमवारी के विशेष दिन पर भगवान शिव की पूजा (Sawan Somwari Shivling Puja) का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भाग्य के द्वार खुल जाते हैं।
अगर आप भी शिवजी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शिवलिंग (Sawan Somwari Shivling Puja) पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाकर उनकी कृपा पा सकते हैं। धर्मशास्त्रों में इन वस्तुओं को अत्यंत शुभ और फलदायक बताया गया है।

गंगाजल : इसे शिवजी का सबसे प्रिय माना जाता है। गंगाजल से अभिषेक करने से जीवन के पाप धुलते हैं।

दूध : भोलेनाथ को शुद्ध गाय का दूध चढ़ाना अत्यंत फलदायक माना गया है। इससे चित्त को शांति मिलती है और शत्रु पर विजय मिलती है।

बेलपत्र : त्रिफल युक्त बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। यह शिव भक्ति का प्रतीक है।

धतूरा और भांग : ये दोनों शिवजी को प्रिय हैं और इनका अर्पण विशेष लाभ देता है। खासकर मानसिक शक्ति और स्वास्थ्य के लिए।

Sawan Somwari Shivling Puja
Sawan Somwari Shivling Puja

शहद : शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने से वाणी में मधुरता आती है और संबंधों में सुधार होता है।

चीनी : शिवजी पर चीनी चढ़ाने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं। चीनी चढ़ाने से घर में कभी कीर्ति, वैभव और यश की कभी कमी नहीं होती है।

केसर : शिवलिंग पर केसर चढ़ाने से मांगलिक दोष समाप्त होता है और जीवन में सौम्यता आती है।

इत्र : शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से मन शुद्ध होता है और तामसी प्रवृत्तियों से मुक्ति मिलती है।

देसी घी : देसी घी अर्पित करने से व्यक्ति बलवान होता है।

चंदन : शिवलिंग पर चंदन लगाने से जीवन में मान-सम्मान और ख्याति की कभी कमी नहीं होती है।

Sawan Somwari Shivling Puja
Sawan Somwari Shivling Puja

सावन की आखिरी सोमवारी पर सुबह स्नान कर सफेद वस्त्र धारण करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। शिव मंदिर जाकर रुद्राभिषेक करें।

ये भी पढ़ें : नीम करोली बाबा की इन बातों को बांध लें गांठ…जिंदगी में हमेशा सफलता चूमेगी आपके कदम

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अंतिम सोमवारी पर की गई पूजा और अभिषेक का फल कई गुना अधिक मिलता है। अगर कोई विशेष काम रुका हो या जीवन में बाधाएं आ रही हों तो आज शिवलिंग पर श्रद्धा से चढ़ावा चढ़ाएं, आपकी किस्मत रातों-रात पलट सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments