HomeबिहारSchool closed : शीतलहर की वजह से पटना के सभी स्कूल बंद,...

School closed : शीतलहर की वजह से पटना के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, जानिए कब से कब तक

School closed : भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए पटना डीएम ने बड़ा फैसला लिया है और जिले में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 26 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

School closed : पटना के सभी स्कूल बंद

पटना डीएम ने अपने आदेश में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए भी समय-सीमा तय कर दी है ताकि ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यालय पूर्णतः बंद नहीं होंगे लेकिन इन कक्षाओं का संचालन केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें : CSC Jeevan Praman : बिहार में पेंशनधारियों के लिए बड़ी सुविधा, CSC से निःशुल्क आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण शुरू

School closed
School closed
SCHOOL CLOSED
SCHOOL CLOSED

जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। खासकर छोटे बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, सभी प्रकार के विद्यालय और कोचिंग संस्थान इस आदेश के दायरे में आएंगे।

School closed
School closed

हालांकि, परीक्षा से संबंधित गतिविधियों को इस आदेश से बाहर रखा गया है। यानी बोर्ड परीक्षा या अन्य निर्धारित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा सकेंगी।

school closed
school closed
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments