Sex Racket ka khulasa : सेक्स रैकेट का एकबार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि जिस्मफरोशी का ये धंधा आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा तो मौके से 5 महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को धर-दबोचा गया।
Sex Racket ka khulasa : सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा
दरअसल, देह व्यापार का ये धंधा झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बोराम थाना क्षेत्र के आइसक्रीम फैक्ट्री में धड़ल्ले से चल रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की माने तो गिरफ्तार महिलाओं में अधिकांश पड़ोसी राज्यों की हैं।

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
फिलहाल सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और सभी से पूछताछ कर रही है। इस सेक्स रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

