SVU Raid on Bihar SDM : बिहार में एकबार फिर SVU ने भ्रष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा कसा है और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गोपालगंज सदर की SDM डॉ. प्रेरणा सिंह और रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में इंजीनियर पति रितेश कुमार के घर पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि SVU की इस कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है।
भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन
जानकारी के मुताबिक वैध आय से करीब 84 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने की बातें सामने आ रही है। इसी संबंध में विशेष निगरानी इकाई ने दोनों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का कांड दर्ज किया है। गौरतलब है कि इस मामले में विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने छापा मारा है।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के गोपालगंज और पटना स्थित कुल 7 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की गई है। गोपालगंज में 9 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे स्पेशल विजिलेंस के सीनियर डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

मिले कई अहम दस्तावेज
जानकारी के मुताबिक गोपालगंज में SDM आवास और सरकारी दफ्तर दोनों जगहों पर विजलेंस की टीम विधिवत तरीके से तलाशी ली है। इस छापेमारी के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

वहीं, दूरी तरफ पटना के गोला रोड स्थित चंद्रशेखर रोड नंबर-1 में बने चार मंजिला आलीशान भवन में भी सुबह 9 बजे से विजिलेंस टीम की छापेमारी जारी है।





