T20 Mens world cup Final 2026 : टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर करोड़ों फैंस की धड़कनें तेज हो गई है। हर भारतीय टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा है। हालांकि, इस बीच इंडियन टीम के प्लेइंग 11 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। हालांकि, ये आश्चर्य की बात है कि इस प्रतियोगिता में टीम मैनेजमेंट ने अधिक बदलाव नहीं किए हैं। हां, बैटिंग ऑर्डर में पहले मैच से लेकर सेमीफाइनल तक कई बदलाव किए गए और ज्यादातर ये बदलाव फायदेमंद भी साबित हुए।
ये भी पढ़ें : Kanishk Chauhan : भारत को मिला धाकड़ ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या की तरह लगाता है छक्के

अभिषेक शर्मा खेलेंगे फाइनल
हालांकि, अभिषेक शर्मा को भी प्लेइंग 11 से बाहर करना काफी मुश्किल होगा क्योंकि वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने धांसू प्रदर्शन किया था लिहाजा प्लेइंग 11 से छेड़छाड़ नहीं होगी।

वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं बाहर
इसके बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की प्लेइंग 11 में जगह पक्की है। कुछ सस्पेंस मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर है क्योंकि वे बीते कुछ मैच से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। क्रिकेट पंडितों की माने तो उनकी जगह दूसरे मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 5 मैचों में हर मुकाबले में सिर्फ 1 विकेट ही लिया है लेकिन उसकी तुलना में उन्होंने खूब रन लुटाए हैं।

तेज गेंदबाजी की बात करें तो इसका नेतृत्व जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ही होंगे।

न्यूजीलैंड के कप्तान का माइंडगेम
इधर, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी फाइनल से पहले माइंड गेम खेला है। जब उनसे वरुण चक्रवर्ती के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वरुण को एक मौका और देना चाहिए। वो भी जानते हैं कि वरुण इस समय खराब लय से जूझ रहे हैं तो अगर वो फाइनल में खेले तो उनके बल्लेबाजों को वरुण को निशाना बनाने का मौका मिल जाएगा, जबकि कुलदीप इस पूरे टूर्नामेंट में लगभग बाहर ही रहे हैं और उनकी चाइनामैन गेंदों को अचानक फाइनल में पढ़ना आसान नहीं होने वाला।


