बिहार

Bihar NDA Seat sharing : बिहार NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, चिराग पासवान को होगा बड़ा फायदा!, जानिए कब होगा एलान?

Bihar NDA Seat sharing : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बिहार NDA पूरी तरह एक्शन में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्रियों का लगातार बिहार दौरा हो रहा है। इस बीच ये खबर आ रही है कि बिहार NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो गया है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने NDA के सभी घटक दलों की भूमिका को लेकर तस्वीर स्पष्ट कर दी है। कहा जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर सितंबर माह के आखिर में फैसला हो सकता है। इसके लिए बीजेपी ने एक फॉर्मूला तय किया है कि गठबंधन में कोई भी बड़ा भाई और छोटा भाई नहीं होगा। उन्हें उनकी ताकत के मुताबिक सीटें मिलेंगी।

Bihar NDA Seat sharing
Bihar NDA Seat sharing

इसके साथ ही पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और मौजूदा राजनीतिक हालात के मुताबिक ही सीटों का बंटवारा किया जाएगा। इस परिस्थिति में चिराग पासवान (Chirag Paswan) की बल्ले-बल्ले हो सकती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को सबसे अधिक सीटें मिल सकती है।

Bihar NDA Seat sharing
Bihar NDA Seat sharing

हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी गठबंधन से बाहर थी लेकिन लोकसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) का स्ट्राइक रेट गजब का था। कहा जा रहा है कि जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी ‘हम’ और उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की ‘रालोमो’ को भी उनकी ताकत और रणनीति के मुताबिक ही सीटें मिलेंगी।

Bihar NDA Seat sharing
Bihar NDA Seat sharing

सियासी पंडितों के मुताबिक बिहार एनडीए में सीट का बंटवारा जीत के आधार पर ही तय होगा। जिसकी जितनी क्षमता और ताकत है, उसके मुताबिक ही सीट का बंटवारा होगा। इसमें सामाजिक, राजनीतिक और क्षेत्रीय समीकरणों के साथ विपक्षी दलों की रणनीति पर भी फोकस किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button