Teacher Transfer : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए गहमागहमी तेज, मिले 33,227 आवेदन, जानिए तबादले का सबसे अधिक क्या बना प्राथमिक आधार

SHARE:

Teacher Transfer

PATNA : बिहार के शिक्षा विभाग में इन दिनों शिक्षक स्थानांतरण (Teacher Transfer) को लेकर बड़ी हलचल है। विभाग को कुल 33,227 शिक्षकों के स्थानांतरण के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो राज्य के कुल 5,45,182 शिक्षकों में से करीब 6% हैं। ये आवेदन विभिन्न मानकों पर आधारित हैं, जिनमें पारिवारिक समीकरण, स्वास्थ्य समस्याएं, और कार्यस्थल की दूरी मुख्य रूप से शामिल हैं।

पति/पत्नी की पोस्टिंग : 2,919 शिक्षकों ने अपने जीवनसाथी के करीब पोस्टिंग (Teacher Transfer) की मांग की।
दूरी का फैक्टर : 27,661 शिक्षकों ने कार्यस्थल और घर के बीच दूरी को कम करने की प्राथमिकता दी।

ये भी पढ़ें : बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, टूटेगा कई सालों का रिकॉर्ड, इन 12 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी

Teacher Transfer
Teacher Transfer

असाध्य बीमारियां : केवल 163 शिक्षकों ने कैंसर जैसे गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों के कारण तबादले का अनुरोध किया।
गंभीर बीमारियां : 456 शिक्षकों ने अपनी स्थिति के कारण आवेदन दिया।
मानसिक और शारीरिक विकलांगता : 290 शिक्षकों ने मानसिक या शारीरिक विकलांगता का हवाला दिया।
विशेष योग्यजन : 1,522 शिक्षकों ने अपने दिव्यांगता प्रमाण के आधार पर आवेदन किया।

विधवा और तलाकशुदा : 216 शिक्षकों ने अपने सामाजिक और व्यक्तिगत हालात को स्थानांतरण (Teacher Transfer) का आधार बनाया।

Teacher Transfer
Teacher Transfer

इन आवेदनों से साफ है कि शिक्षक अपने कार्यस्थल के चयन में पारिवारिक समीकरण और दूरी को अधिक महत्व दे रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मामलों में अपेक्षाकृत कम आवेदन हुए हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग इन स्थानांतरणों (Teacher Transfer) को लेकर कितनी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेता है। शिक्षकों की मांगों को पूरा करना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

और पढ़ें