Tej Pratap Yadav : महुआ में तेजप्रताप का ‘तेज’ हुआ कम, जनशक्ति जनता दल की हालत खराब, जानिए कितने वोट से चल रहे पीछे

SHARE:

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav : बिहार में एनडीए की सुनामी के बाद अब मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम आवास जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं, इस चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत साथ देती नहीं दिख रही है। लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप की बात करें तो वे काफी पिछड़ते हुए दिख रहे हैं।

Tej Pratap Yadav : 14 हजार वोट से तेजप्रताप पीछे

महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी तेजप्रताप यादव चौथे नंबर पर खिसक गये हैं। महुआ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह बाजी मारते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल के मुकेश कुमार रौशन हैं। तीसरे नंबर पर AIMIM के अमित कुमार है। वहीं, तेजप्रताप यादव चौथे नंबर पर खिसक गये हैं। वे 14 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Bihar Chunav Result : बिहार में NDA की सुनामी, महागठबंधन का सूपड़ा साफ, बिहार की हर सीट का यहां देखें LIVE UPDATE

Tej Pratap Yadav
Tej Pratap Yadav

वहीं, ओवरऑल की बात करें तो एनडीए 193 सीटों पर आगे चल रही है और डबल सेंचुरी के करीब है। इसमें बीजेपी को 86, जेडीयू को 78, एलजेपी 21, अन्य 8 सीटों पर आगे हैं। वहीं, महागठबंधन की बात करें तो हांफ-हांफ कर हाफ सेंचुरी मारती दिख रही है। महागठबंधन 51 सीटों पर आगे है। इनमें आरजेडी 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।

Tej Pratap Yadav
Tej Pratap Yadav
और पढ़ें