Tejashwi Yadav : महागठबंधन की बनी सरकार तो तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री, हो गया एलान, मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम फेस

SHARE:

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav : आखिरकार महागठबंधन ने अपने सीएम फेस की घोषणा कर दी। जी हां, तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। इसकी विधिवत घोषणा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की गई।

Tejashwi Yadav होंगे सीएम फेस

मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। साथ ही डिप्टी सीएम “सन ऑफ मल्लाह” के नाम से पहचाने जाने वाले मुकेश सहनी होंगे। उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे।

ये भी पढ़ें : मारा गया बिहार का कुख्यात, बिहार और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 बदमाश ढेर, चुनाव में बड़े कांड को देने वाले थे अंजाम

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

एनडीए से अशोक गहलोत ने पूछा सवाल

अशोक गहलोत ने स्पष्ट कहा कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव होंगे लेकिन अब एनडीए बताए कि उनकी तरफ से कौन मुख्यमंत्री का चेहरा है। वे सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, ऐसा कहने से नहीं होगा।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव ने जताया आभार

वहीं, इस घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर फिर से विश्वास करने के लिए सभी दलों का दिल से धन्यवाद। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरुंगा और 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
और पढ़ें