Transfer-Posting in Bihar : बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अफसरों का ट्रांसफर, जानिए कहां हुई किसकी नियुक्ति, देखें लिस्ट

SHARE:

Bihar Transfer Posting List

Transfer-Posting in Bihar : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 पदाधिकारियों का ट्रांसफर (Transfer-Posting in Bihar) कर दिया है। इस सूची में अपर समाहर्ता स्तर, मूल कोटि और उप सचिव स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

यहां देखें तबादले के पूरी लिस्ट

इस ट्रांसफर (Transfer-Posting in Bihar) की सूची के मुताबिक सुधीर कुमार को परिवहन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, तारकेश्वर प्रसाद साह को बेगूसराय के बलिया का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। इसके साथ ही दिनेश राम को निर्वाचन विभाग, कृष्ण कुमार यादव को पंचायती राज, नीतू सिंह को लोकायुक्त दफ्तर, सुरेश प्रसाद को खान एवं भूतत्व विभाग, कुमारी अर्चना और अरुणा कुमारी को परिवहन विभाग में नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : बिहार में IPS विकास वैभव को शोकॉज नोटिस जारी, कहीं छोड़ न दें पद, बढ़ गई त’करार

बड़े पैमाने पर तबादला

इसके साथ ही (Transfer-Posting in Bihar) नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी को आपदा प्रबंधन विभाग, स्मृति कुमारी को सहकारिता, मार्गण सिन्हा को समाज कल्याण, पूनम कुमारी को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण और सुरेन्द्र राय को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, तबादले की सूची (Transfer-Posting in Bihar) के मुताबिक चंदन कुमार मंडल को किशनगंज का भूमि सुधार उप-समाहर्ता, रवि प्रकाश को कटिहार, सुभाषिनी प्रसाद को भागलपुर और अभिनय भास्कर को किशनगंज का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। साथ ही सुधीर कुमार बक्सर का भूमि सुधार उप-समाहर्ता, रवीन्द्र राम को गया का भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुग्रहण नारायण सिंह को जमुई में अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी, प्रीतेश्वर प्रसाद को पटना प्रमंडल आयुक्त का सचिन बनाया गया है।

वहीं, शाहिद परवेज को पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त का सचिव, परमानंद कुमार को मधुबनी के फुलपरास का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विष्णदेव मंडल को समस्तीपुर का जिला पंचायती राज पदाधिकारी और वकील प्रसाद सिंह को बिहार सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ लिमिटेड (COMFED) का उप-महाप्रबंधक बनाया गया है।

और पढ़ें