Vaibhav Suryavanshi : बिहार के वंडर ब्वॉय और अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी एकबार फिर सुर्खियों में हैं। वैभव सूर्यवंशी ने BCCI द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान अपने रोल मॉडल के नाम का खुलासा किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
Vaibhav Suryavanshi : रोल मॉडल के नाम का खुलासा
मशहूर कमेंटेटर हर्ष भोगले ने जब वैभव सूर्यवंशी ने उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा तो बगैर किसी झिझक के वैभव सूर्यवंशी ने सिक्सर किंग युवराज सिंह और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम लिया। वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद दिग्गज भी मुस्कुराने लगे।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में खेलते हैं, उनकी बल्लेबाजी में युवराज सिंह जैसा तूफानी ‘पावर हीटिंग’ का अंदाज दिखता है। वैसे वैभव ने हाल ही में क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने की भी इच्छा भी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वे वीडियो गेम नहीं खेलते हैं।

