5 dead in Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई है। मृतकों में पति-पत्नी के साथ-साथ दो बच्चे और मां भी शामिल है।
5 dead in Muzaffarpur : 5 की मौत
ये हादसा मुजफ्फरपुर के मोतीपुर वार्ड नंबर 13 में हुई है, जहां देर रात एक घर में आग लग गई और घर के अंदर सो रहा पूरा परिवार इसकी चपेट में आ गया। इस घटना में तीन महिला समेत 4 लोग बुरी तरह झुलस गये हैं, जिन्हें SKMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी भी हालत बेहद गंभीर है।
ये भी पढ़ें : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, घर में घुस युवक की गोली मार की हत्या

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी है। वहीं, इस घटना के बाद पड़ोसियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी है। परिवार के दूसरे सदस्य जो झुलसे हैं, वे दूसरी कमरे में सो रहे थे। उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी भी हालत क्रिटिकल है।
