Weather Alert : बिहार के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, हो जाएं सावधान

SHARE:

Weather alert

Weather Alert : बिहार में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। सूबे के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। मौसम विभाग की माने को आज बिहार के 27 जिलों में बारिश हो सकती है, जिसका अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, जमुई, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश होगी। वहीं, राजधानी पटना, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में हल्की बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : छात्रों को लगा एक और झटका, NTA की एक और बड़ी परीक्षा स्थगित, अभ्यर्थियों को दी गई ये सलाह

Bihar Weather Alert

मौसम विभाग की माने तो बिहार के आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी प्रदेश के पास से गुजर रही है। इससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की और भारी बारिश (Weather Alert) हो रही है।

Heavy Rain alert Today

बिहार के कई इलाकों में बारिश (Weather Alert) होने की वजह से ही गंडक, बागमती और कोसी समेत की नदियां लाल निशान के ऊपर बह रही है लिहाजा कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

और पढ़ें