Chirag Paswan : चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, लोजपा (रा) के युवा विंग ने दिया सामूहिक इस्तीफा

SHARE:

Chirag Paswan


PATNA : बिहार में चिराग पासवान (Chirag Paswan) को बड़ा झटका लगा है। जी हां, गया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। युवा लोजपा (रा) विंग की पूरी जिला कमेटी ने पार्टी से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। करीब 100 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान की पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

युवा लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं को वह सम्मान नहीं मिलता, जिसके वे हकदार हैं। संगठन के अंदर केवल एक विशेष पक्ष को प्राथमिकता दी जा रही है।”

ये भी पढ़ें : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों की बंपर भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एलान, 2473 पद पर होगी बहाली

Chirag Paswan
Chirag Paswan

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के नारे के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संकट के समय कोई मदद के लिए आगे नहीं आता।

Chirag Paswan
Chirag Paswan

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी पिछले 10 साल से पार्टी से जुड़े थे।
सामूहिक इस्तीफे से गया जिले में लोजपा (रा) का संगठन कमजोर हुआ है।
पदाधिकारियों ने पार्टी में बड़े बदलाव की मांग की थी, जो पूरी नहीं हुई।

chirag paswan
chirag paswan

यह सामूहिक इस्तीफा लोजपा (रा) के लिए संगठनात्मक स्तर पर बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, चिराग पासवान (Chirag Paswan) के नेतृत्व पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह अपनी पार्टी में असंतोष को सुलझा पाएंगे।

और पढ़ें