Homeमनोरंजनkannappa movie box office collection : ‘कन्नप्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया...

kannappa movie box office collection : ‘कन्नप्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में की बंपर कमाई

kannappa movie box office collection : 27 जून 2025 को रिलीज हुई विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। महज तीन दिनों में फिल्म ने ₹21.86 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से निकली यह फिल्म बॉलीवुड की बड़ी रिलीज़ के बीच भी टिककर चल रही है।

Day 1 (शुक्रवार) : ₹9.35 करोड़
Day 2 (शनिवार) : 7.15 करोड़ रुपये
Day 3 (रविवार) : ₹5.36 करोड़
कुल (3 दिन में) : ₹21.86 करोड़

चेन्नई में सबसे ज्यादा 28.3% दर्शकों की भीड़ देखने को मिली। इसके बाद बेंगलुरु और मधुरई में जबरदस्त रिस्पॉन्स रहा।

kannappa movie box office collection
kannappa movie box office collection

ये भी पढ़ें : नम्रता मल्ला का दिखा हॉट एंड सिजलिंग अंदाज, बिकिनी में कैटवॉक कर मचाया धमाल

फिल्म की कहानी थिन्नाडु नामक एक निर्भीक और विद्रोही शिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज की परंपराओं को चुनौती देता है लेकिन उसकी ज़िंदगी तब करवट लेती है, जब उसका सामना भगवान शिव की महिमा से होता है। अपने मांस भेंट से लेकर आंखों के दान तक थिन्नाडु की भक्ति उसे एक सामान्य इंसान से ‘कन्नप्पा’ यानी भगवान शिव का परम भक्त बना देती है।

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो विष्णु मंचू थिन्नाडु / कन्नप्पा की मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, मोहनलाल किराता और प्रभाष रुद्र के किरदार में हैं। अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में हैं। इस मूवी में काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, आर. शरथकुमार, मधु, ऐश्वर्य भास्करन की भी अहम भूमिका है।

kannappa movie box office collection
kannappa movie box office collection

⭐ IMDb पर रेटिंग: 4.1/10 (1,000+ रिव्यू)
⭐ अन्य प्लेटफॉर्म पर रेटिंग: 7.3/10 (15,000+ रिव्यू)

दर्शकों ने फिल्म को एक “आध्यात्मिक यात्रा” बताया है, जो बलिदान और भक्ति की चरम सीमाएं दर्शाती है। एक दर्शक के अनुसार “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सिनेमाई तीर्थ है।”

फिल्म के निर्माता और लेखक विष्णु मांचू हैं, जिन्होंने फिल्म में खुद भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन किया है मुकेश कुमार सिंह ने, जिनका यह बड़े पर्दे पर निर्देशन में डेब्यू है। इससे पहले वे स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो ‘महाभारत’ के निर्देशक रह चुके हैं।

kannappa movie box office collection
kannappa movie box office collection

विष्णु ने प्रेस मीट में बताया कि उनकी पिछली फिल्मों के प्रदर्शन को देखते हुए टॉलीवुड के किसी भी निर्देशक ने फिल्म का जिम्मा नहीं उठाया इसलिए उन्होंने एक हिंदी निर्देशक के साथ हाथ मिलाया और ‘कन्नप्पा’ को साकार किया। ‘कन्नप्पा’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना ली है। दमदार अभिनय, पौराणिक पृष्ठभूमि, भव्य दृश्य और आध्यात्मिक गहराई के साथ यह फिल्म साउथ सिनेमा की एक नई पहचान बना रही है। अगर फिल्म की यही रफ्तार बनी रही, तो जल्द ही यह ₹50 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments