ICC Ranking : ICC की वन-डे और टी-20 रैंकिंग जारी, टॉप पर भारत के ये बल्लेबाज, यहां देखें पूरी रैंकिंग

SHARE:

ICC Ranking

ICC Ranking : बुधवार को आईसीसी वन-डे रैंकिंग जारी हुई, जिसके मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना मैच खेले ही नंबर-2 बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के 756 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। रैंकिंग (ICC Ranking) के मुताबिक पहले पायदान पर शुभमन गिल हैं, जिन्हें 784 प्वाइंट्स मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं।

आईसीसी द्वारा जारी की गई बैटर्स की रैंकिंग (ICC Ranking) के मुताबिक तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के बाबर आजम (751), चौथे नंबर पर विराट कोहली (736) हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल (720), छठे नंबर पर श्रीलंका के चरिथ असलंका (719), सातवें नंबर पर आयरलैंड के हैरी टेक्टर (708) हैं।

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड में धूम मचाने वाले क्रिकेटर आकाशदीप पहुंचे पटना, BCA अध्यक्ष से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

ICC Ranking
ICC Ranking

वहीं, आईसीसी वन-डे रैंकिंग (ICC Ranking) में आठवें नंबर पर भारत के श्रेयस अय्यर (704), नौंवे पायदान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (676) और 10वें नंबर पर श्रीलंका के कुशल मेंडिस (669) हैं। गौरतलब है कि भारत के वन-डे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बीते 5 महीनों से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पिछली बार वे 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उतरे थे।

ICC Ranking
ROHIT SHARMA

वहीं, टी-20 बैटर्स रैंकिंग (ICC T-20 Batters Ranking) की बात करें तो यहां भी पहले और दूसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा है। पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्हें कुल 829 प्वाइंट्स मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 804 प्वाइंट्स के साथ तिलक वर्मा हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट (791) हैं। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (782), पांचवें पर इंग्लैंज के जोस बटलर (772), छठे नंबर भारत के सूर्य कुमार यादव (739), सातवें नंबर पर श्रीलंका के पाथुम निसांका (736), आठवें पर न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट (725), नौंवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस (690) और 10वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड (680) हैं।

ICC Ranking
ICC Ranking
और पढ़ें