Jija Sali secret affair : जीजा-साली का घिनौना कांड, जिसे जानकर हर कोई है हैरान

SHARE:

Jija Sali secret affair

Jija Sali secret affair : जीजा और साली ने मिलकर एक ऐसा कांड किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। जी हां, ये पूरा मामला बिहार से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले में एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हुआ है। भिवाड़ी थाना क्षेत्र के फेज-3 इलाके में 65 वर्षीय गुड्डू राय की हत्या के मामले ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी बॉबी राय और उसके जीजा अनुज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि आर्थिक तंगी और अवैध रिश्तों की वजह से उन्होंने मिलकर बिहार के भागलपुर के रहने वाले गुड्डू राय की हत्या की।

भिवाड़ी की संतरा कॉलोनी के मकान में जब बदबू फैलने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। दरवाज़ा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में गुड्डू की लाश मिली। मकान मालिक और पड़ोसियों ने बताया कि गुड्डू और उसकी पत्नी बॉबी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसी आधार पर पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें : सास और दामाद के बीच 22 साल से चल रहा था ‘खेल’, बच्चे भी कर डाले पैदा, ऐसे खुला राज

Jija Sali secret affair
Jija Sali secret affair

जांच में सामने आया कि बॉबी और उसके जीजा अनुज के बीच अवैध संबंध थे। गुड्डू को इसका शक हो गया था, जिस पर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद बढ़ने लगे। वहीं, गुड्डू की बीमारी और घर का खर्चा भी विवाद की वजह बना। इसके बाद दोनों ने मिलकर गुड्डू को मौत के घाट उतार दिया।

Jija Sali secret affair
Jija Sali secret affair

गुड्डू की बॉडी पर चोट के निशान साफ दिखाई दिए। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि खर्चा बढ़ने और रिश्ते के राज खुलने से डरकर उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

और पढ़ें