Homeखेलमहेन्द्र सिंह धोनी का दिखा नया अवतार, बल्ले की जगह हाथ में...

महेन्द्र सिंह धोनी का दिखा नया अवतार, बल्ले की जगह हाथ में थामा पिस्टल, वीडियो वायरल

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी अब IPL 2022 की तैयारियों में जुट गये हैं। अपने होमटाउन रांची के JSCA क्रिकेट ग्राउंड में माही जमकर पसीना बहा रहे हैं। हालांकि इस बीच धोनी का एक और नया अवतार भी देखने को मिला।

माही का दिखा नया अवतार

दरअसल, इस नये अवतार के तहत महेन्द्र सिंह धोनी ने बल्ले की जगह हाथ में पिस्टल थामे दिखे। ये वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। दरअसल, JSCA स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के बाद धोनी अचानक से शूटिंग रेंज में पहुंचे और अपने हाथ में पिस्टल थाम लिया। धोनी ने जमकर निशाना साधा।

जमकर कर रहे हैं प्रैक्टिस

इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी ने JSCA स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे युवाओं को भी ढेर सारे टिप्स दिए। साथ ही युवाओं ने ऑटोग्राफ भी लिए। धोनी आईपीएल को ध्यान में रखते हुए नेट्स प्रैक्टिस के साथ-साथ जिम में भी जमकर पसीना बहा रहे हैं। विदित है कि महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL में 4 बार खिताब जीता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments