HomeखेलBihar Cricket Players DSP : क्रिकेट के बाद अब खाकी में दिखेंगे...

Bihar Cricket Players DSP : क्रिकेट के बाद अब खाकी में दिखेंगे बिहार के दो स्टार क्रिकेटर, बनेंगे DSP, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Cricket Players DSP : बिहार के दो क्रिकेट सितारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाशदीप अब क्रिकेट के मैदान के बाद प्रशासनिक सेवा में नई पारी शुरू कर सकते हैं।

खाकी में दिखेंगे बिहार के दो स्टार क्रिकेटर

बिहार सरकार ने खेल कोटे के तहत दोनों इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को DSP पद पर नियुक्ति (Bihar Cricket Players DSP) देने की तैयारी शुरू कर दी है। नियुक्ति के लिए गठित सेलेक्शन कमिटी ने भी मुकेश कुमार और आकाशदीप के नाम को मंजूरी दे दी है। अब प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : महेन्द्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, सपनों के आशियाना का नक्शा पास, 11 मंजिला घर में मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं

Bihar Cricket Players DSP
image source : Google

गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी तेज गेंदबाजी से उन्होंने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। हाल में आईपीएल में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं, रोहतास के आकाशदीप ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी घातक गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया है। इंग्लैंड दौरे पर उनकी शानदार गेंदबाजी ने उन्हें चर्चा में ला दिया था। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता भी उनकी खासियत रही है।

Bihar Cricket Players DSP
IMAGE SOURCE : GOOGLE

खिलाड़ी होंगे प्रोत्साहित

सम्राट सरकार के इस फैसले (Bihar Cricket Players DSP) को खिलाड़ियों के सम्मान और खेल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अगर गृह विभाग की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो मुकेश कुमार और आकाशदीप जल्द ही बिहार पुलिस में DSP की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले ये दोनों खिलाड़ी अब वर्दी पहनकर नई जिम्मेदारी निभाते नजर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments