Homeझारखण्डटला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 6 डिब्बों में लगी आग, रेल...

टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 6 डिब्बों में लगी आग, रेल अधिकारियों में मची अफरा-तफरी

धनबाद : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। जी हां, गोमो से गया जा रही PMRG स्पेशल कोयला लदी मालगाड़ी के 6 डिब्बों में आग लग गई।

टला बड़ा रेल हादसा

डिब्बों से धुआं निकलता देख तुरंत ही धनबाद कंट्रोल रूम को इंफॉर्म किया गया, जिसके बाद पारसनाथ स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर आग पर काबू पाया गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक PMRG कोयला लदे स्पेशल मालगाड़ी खानूडीह से पंजाब के हिसार जा रही थी।

कंट्रोल रूम को दी गई जानकारी

ट्रेन गोमो से बुधवार की सुबह 5:05 बजे खुली। भोलीडीह हॉल्ट के कर्मचारियों ने कई डिब्बों से धुआं निकलते देख तुरंत मामले की जानकारी धनबाद कंट्रोल रूम को दिया। मालगाड़ी के डिब्बों में आग की खबर पाकर कंट्रोल रूप के कर्मचारियों के बीच खलबली मच गई।

मालगाड़ी को आनन-फानन में निमियाघाट स्टेशन पर रोका गया और फिर मेन लाइन पर रोके जाने की वजह से इसे पारसनाथ स्टेशन भेज दिया गया। घटना की सूचना पाते ही आग बुझाने के लिए गिरिडीह से दमकल भेजा गया लेकिन, इसी बीच दमकल का पानी खत्म हो गया। इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

रेल अधिकारियों ने तुरंत गोमो से फायर फाइटिंग के कर्मचारियों को पारसनाथ भेजा। फायर फाइटिंग के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments