Tej Pratap : अक्षरा सिंह के सामने तेजप्रताप ने ‘जयचंद’ के नाम का किया खुलासा, कहा : दोनों भाइयों में लगाई लड़ाई, मेरे बीमार पिता को भी दिया धोखा

SHARE:

Tej Pratap

Tej Pratap : बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज का इलेक्शन कैंपेन आज खत्म हो गया है। आखिरी दिन सभी दलों के नेताओं ने पूरा जोर लगाया और जमकर पसीना बहाया। इस दौरान लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप भी पीछे नहीं रहे और चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी फिल्मों की क्वीन अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े को भी मैदान में उतार दिया।

Tej Pratap ने बताया जयचंद का नाम

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े ने तेजप्रताप यादव के लिए महुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी किया। अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े की मौजूदगी में तेजप्रताप यादव ने मंच से जयचंद के नाम का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें : Train Accident : पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 5 की मौत, मचा कोहराम, मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी

 Tej Pratap
Tej Pratap

“दोनों भाइयों में लगायी लड़ाई”

तेजप्रताप यादव ने कहा कि 5 जयचंद में से एक जयचंद आरजेडी प्रत्याशी मुकेश रोशन है। मुकेश रोशन पर बड़ा आरोप लगाते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि इसने ही हम दोनों भाइयों के बीच लड़ाई लगायी है। मेरे पिता बीमार हैं लेकिन इसने धोखे से टिकट पर साइन करा लिया है। यह जयचंद है। मेरे पिता को कुछ भी मालूम नहीं है।

ये भी पढ़ें : मोकामा में चुनाव प्रचार कर बुरे फंसे ललन सिंह और सम्राट चौधरी, केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

 Tej Pratap
Tej Pratap

अक्षरा सिंह ने मांगा वोट

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े ने तेजप्रताप यादव के लिए वोट मांगे। इस दौरान अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े ने सभा में मौजूद जनता के लिए गाने भी गाए और डांस किए।

 Tej Pratap
Tej Pratap

गौरतलब है कि वैशाली की महुआ सीट पर इस मर्तबा तेजप्रताप का सीधा मुकाबला आरजेडी के मुकेश रोशन से है। वहीं, एनडीए ने संजय कुमार सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

और पढ़ें