IND vs SA Test Series : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, पंत के साथ इस धमाकेदार बैट्समैन की भी वापसी

SHARE:

IND vs SA Test Series

IND vs SA Test Series : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है। बड़ी बात ये है कि इस टीम में तीन महीने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है।

IND vs SA Test Series : पंत की वापसी

ऋषभ पंत की वापसी तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज एन. जगदीशन की जगह हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज आकाशदीप की प्रसिद्ध कृष्णा की जगह वापसी हुई है। प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। इसके साथ ही देवदत्त पड्डिकल को भी टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि ऋषभ पंत वेस्‍टइंडीज़ के ख़िलाफ़ पिछली टेस्‍ट सीरीज़ में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे।

ये भी पढ़ें : CK Nayudu Trophy : बिहार ने मिजोरम को दी जोरदार पटखनी, पारी और 211 रनों से हराया

IND vs SA Test Series
IND vs SA Test Series

पंत ने साबित की फिटनेस

इंग्लैंड में खेले गये मैनेचेस्टर टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गये थे। दूसरी ओर आकाश दीप भी बैक इंजरी से परेशान होने के कारण पिछली सीरीज़ नहीं खेल पाए थे। पंत ने पिछले हफ़्ते बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्‍सिलेंस में साउथ अफ़्रीका ए के ख़िलाफ़ पहले चार दिवसीय मैच में भारत ए को जीत दिलाकर अपनी फिटनेस साबित की। पंत ने दूसरी पारी में 90 रन बनाए और भारत ए ने 275 रन का लक्ष्‍य हासिल किया।

IND vs SA Test Series
IND vs SA Test Series

दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ भारत की टेस्ट टीम :

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

 

और पढ़ें