PM Modi Flag off Vande Bharat Exp : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर हैं, जहां से उन्होंने बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने आज देश को 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
PM Modi Flag off Vande Bharat Exp, जानिए ट्रेन के नाम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज काशी-खजुराहो वंदे भारत, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। इन 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने के साथ ही अब देश में कुल 160 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा …..
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही है। ये इंडियन रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक पूरा अभियान है। वंदे भारत ट्रेन भारतीयों के लिए, भारतीय द्वारा बनाई गई ट्रेन है, जिसपर हमें गर्व है।

गौरतलब है कि लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। वहीं, पर्यटकों के लिए भी सहूलियत हो गई क्योंकि काशी से खजुराहो के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। इस ट्रेन के जरिए पर्यटक दोनों स्थलों का आसानी से भ्रमण कर सकेंगे।

