Vande Bharat Express : सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रामभक्तों का सपना होगा साकार, जानिए कब होगी शुरुआत

SHARE:

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Express : रामभक्तों के इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म होने वाली हैं। जी हां, सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होगी ताकि रामभक्तों को सीधा इसका लाभ मिल सके। वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने से तीर्थयात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Vande Bharat Express
Vande Bharat Express

Vande Bharat Express : रामभक्तों का सपना होगा साकार

दरअसल, सोमवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी के बेलसंड में चुनावी रैली के दौरान वादा किया कि जिस दिन सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन सीतामढ़ी से रामलला की जन्मभूमि अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो जाएगी, जो इस इलाके के लोगों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा।

Vande Bharat Express
Vande Bharat Express

ये भी पढ़ें : PM Kisan 21st Installment : इस दिन आ सकती है कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त!, जानिए किन किसानों के खाते में नहीं आएगी राशि

गौरतलब है कि फिलहाल बिहार से 14 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही है। इनमें पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत, न्यू जलपाईगुड़ी – पटना वंदे भारत, पटना – गोमती नगर वंदेभारत, रांची -वाराणसी वंदेभारत, देवघर – वाराणसी वंदेभारत, हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी वंदेभारत, हावड़ा – गया वंदेभारत, हावड़ा – भागलपुर वंदेभारत, टाटानगर -पटना (बुध–शनि) वंदेभारत, टाटानगर – पटना (रविवार) वंदेभारत, टाटानगर-पटना (सोमवार) वंदेभारत, पाटलिपुत्र – गोरखपुर वंदेभारत और जोगबनी – दानापुर वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है।

VANDE BHARAT EXPRESS

और पढ़ें