Homeक्राइमबीजेपी नेता से 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग, दहशत में परिवार,...

बीजेपी नेता से 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग, दहशत में परिवार, मचा हड़कंप

SAMASTIPUR : बिहार में क्राइम का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में एकबार फिर दुस्साहसी बदमाशों ने बीजेपी नेता से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है।

बीजेपी नेता से रंगदारी की मांग

बेखौफ बदमाशों के इस दुस्साहस के बाद बीजेपी नेता और उनका पूरा परिवार दहशत में है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मथुरापुर घाट निवासी वारिसनगर भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष और चिमनी मालिक अभय प्रकाश से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी है।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में बीजेपी नेता ने मथुरापुर ओपी में FIR दर्ज करायी है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छानबीन में जुट गई है। प्राथमिकी में बीजेपी नेता ने कहा है कि 9 फरवरी की शाम व्हाट्सएप पर कॉल कर बदमाशों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश पॉल बताया है। फिलहाल बीजेपी नेता ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगायी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments