Bihar Exit Poll Updates : बिहार में किसकी बनेगी सरकार, इसको लेकर अनुमानों का दौर जारी है। सर्वे एजेंसियां द्वारा एग्जिट पोल भी जारी कर दिए गये हैं, जिसके मुताबिक बिहार में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि बिहार में धमाकेदार तरीके से अपनी पार्टी लॉन्च कर सियासी पिच पर उतरने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का क्या होगा?
Bihar Exit Poll Updates : जनसुराज का खुल सकता है खाता
दरअसल, Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुल सकता है। कहा जा रहा है कि जनसुराज मिथिलांचल और सीमांचल में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है लिहाजा मिथिलांचल के इलाके में जनसुराज का खाता खुल सकता है।

जनसुराज को मिलेगा 6% वोट!
चुनावी विश्लेषकों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 43 फीसदी, महागठबंधन को 41% वोट मिल सकता है। वहीं, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 6% वोट मिलने का अनुमान है।
सर्वे एजेंसियों का EXIT POLL
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll 2025) की बात करें तो यहां एनडीए को 145 से लेकर 160 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिल सकती है। वहीं, अन्य के खाते में 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
इस पोल के मुताबिक बीजेपी को 72-82 सीटें, जेडीयू को 59-68 सीटें, एलजेपी को 4-5 सीटें और हम को 5-5 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी को 51-63, कांग्रेस को 12-15, सीपीआईएमल को 6-9, वीआईपी को 0, सीपीआई को 2, सीपीएम को 1 आईआईपी को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।

P-MARQ एजेंसी
P-MARQ एजेंसी (Bihar Exit Poll 2025) के मुताबिक एनडीए के खाते में 142 से लेकर 162 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में 80 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, अन्य के खाते में 1 से 7 सीटें मिल सकती हैं।
चाणक्या स्ट्रेटजी
चाणक्या स्ट्रेटजी की माने तो एनडीए के खाते में 130 से लेकर 138 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन 100 से लेकर 108 सीटें हासिल कर सकता है। अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं।

MATRIZE-आईएएनएस
MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलती दिखाई जा रही है। वहीं, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में 2 से लेकर 10 सीटें मिल सकती हैं।
