Bihar Exit Poll 2025 : बिहार में किसकी बन रही सरकार?, यहां एक जगह पर देखिए सभी एजेंसियों का EXIT POLL

SHARE:

Bihar Exit Poll 2025

Bihar Exit Poll 2025 : बिहार में सेकेंड फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी बंपर मतदान हुआ है लेकिन मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल की बारी है, जिसमें तकरीबन 9 एजेंसियों ने एनडीए को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान जताया है।

Bihar Exit Poll 2025 : NDA को प्रचंड बहुमत

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll 2025) की बात करें तो यहां एनडीए को 145 से लेकर 160 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिल सकती है। वहीं, अन्य के खाते में 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल के मुताबिक बीजेपी को 72-82 सीटें, जेडीयू को 59-68 सीटें, एलजेपी को 4-5 सीटें और हम को 5-5 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी को 51-63, कांग्रेस को 12-15, सीपीआईएमल को 6-9, वीआईपी को 0, सीपीआई को 2, सीपीएम को 1 आईआईपी को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।

Bihar Exit Poll 2025
Bihar Exit Poll 2025

P-MARQ एजेंसी

P-MARQ एजेंसी (Bihar Exit Poll 2025) के मुताबिक एनडीए के खाते में 142 से लेकर 162 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में 80 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, अन्य के खाते में 1 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें : चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, शकील अहमद ने पार्टी को कहा बाय-बाय

चाणक्या स्ट्रेटजी

चाणक्या स्ट्रेटजी की माने तो एनडीए के खाते में 130 से लेकर 138 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन 100 से लेकर 108 सीटें हासिल कर सकता है। अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं।

MATRIZE-आईएएनएस

MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलती दिखाई जा रही है। वहीं, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में 2 से लेकर 10 सीटें मिल सकती हैं।

Bihar Exit Poll 2025
Bihar Exit Poll 2025

डीवी रिसर्च

डीवी रिसर्च के मुताबिक एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। एनडीए को 137 से लेकर 152 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, महागठबंधन को 83 से 98 सीटें मिल सकती हैं। 2 से लेकर 6 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

पीपल्स पल्स

पीपल्स पल्स (Bihar Exit Poll 2025) के मुताबिक बिहार में एनडीए को 133 सीट से लेकर 159 सीट मिल सकती है। 75 से लेकर 101 सीटें महागठबंधन को मिल सकती है। अन्य के खाते में 2 से 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, POLSTRAT एजेंसी के मुताबिक एनडीए को 133 से 148 सीटें मिल सकती है और सरकार बना सकती है। वहीं, महागठबंधन को 87 से 102 सीटें आ सकती हैं। अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं।

Bihar Exit Poll 2025
Bihar Exit Poll 2025

पीपल्स इनसाइट

पीपल्स इनसाइट के मुताबिक एनडीए को 133 से 148 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, तेजस्वी के महागठबंधन को 87 से 102 सीटें आ सकती हैं। अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जा सकती हैं।

जेवीसी पोल

जेवीसी पोल के मुताबिक एनडीए को 135 से 150 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 88 से 103 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3 से 6 सीटें जा सकती हैं।

और पढ़ें