Congress expels 7 leaders : कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन 7 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला बाहर

SHARE:

Congress expels 7 leaders

Congress expels 7 leaders : बिहार में करारी हार के बाद महागठबंधन के मुख्य घटक दलों में शुमार कांग्रेस पार्टी ने सख्त एक्शन लिया है और पार्टी के 7 नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

Congress expels 7 leaders
Congress expels 7 leaders

Congress expels 7 leaders : कांग्रेस का बड़ा एक्शन

अनुशासन समिति के अध्‍यक्ष ने इस आशय का आदेश भी जारी किया है। पार्टी से निकाले जाने वाले नेताओं में बिहार कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शकील-उर-रहमान, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार राजन, अति पिछड़ा विभाग के पूर्व अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, बांका जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कंचना कुमारी और नालंदा के रवि गोल्डेन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

1. आदित्य पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल
2. शकीलुर रहमान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस
3. राज कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस
4. राज कुमार राजन, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस
5. कुंदन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा विभाग
6. कंचना कुमारी, अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमेटी
7. रवि गोल्डेन, नालंदा जिला

गौरतलब है कि पार्टी से निष्कासित किए जाने वाले इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर टिकट खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। इसके लिए कांग्रेस ने पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है कि आप लोगों ने पार्टी का अनुशासन तोड़ा है। पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की है।

ये भी पढ़ें : फिर विवादों में घिरे आरजेडी विधायक प्रो. चंद्रशेखर, मजदूर को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Congress expels 7 leaders
Congress expels 7 leaders

मांगा गया था स्पष्टीकरण

अनुशासन समिति के अध्यक्ष का कहना है कि इन नेताओं से जो स्पष्टीकरण मांगा गया था, वो संतोषजनक नहीं है। समिति का कहना है कि इन्होंने कांग्रेस के कार्यक्रमों और फैसलों के खिलाफ लगातार पार्टी मंचों से बाहर बयान दिया है और पार्टी की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है।

और पढ़ें