Prof. Chandrshekhar : फिर विवादों में घिरे आरजेडी विधायक प्रो. चंद्रशेखर, मजदूर को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

SHARE:

Prof. Chandrshekhar

Prof. Chandrshekhar : लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर एकबार फिर विवादों में हैं। मधेपुरा में नाला निर्माणकार्य का जायजा लेने पहुंचे आरजेडी विधायक ने एक मजदूर को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Prof. Chandrshekhar का भड़का गुस्सा

दरअसल, पूर्णिया गोला के पास हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे विधायक प्रो. चंद्रशेखर का मजदूर से किसी बात को लेकर बहस होने लगी। इस दौरान मजदूर ठेकेदार को फोन लगाकर विधायक से बात कराना चाह रहा था, तभी आरजेडी विधायक ने गुस्से में मजदूर को थप्पड़ जड़ दिया और फिर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Prof. Chandrshekhar
Prof. Chandrshekhar

ये भी पढ़ें : Bihar STF Raid : 50 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार, STF और बिहार पुलिस ने मोस्टवांटेड को दबोचा

आरजेडी विधायक प्रो. चंद्रशेखर की माने तो मानक के मुताबिक नाले का निर्माण नहीं हो रहा है। सबसे पहले नाले में ईंट सोलिंग करना होता है और फिर पीसीसी और आरसीसी करने का प्रावधान है लेकिन कंपनी के द्वारा बगैर पानी सुखाए सीधे आरसीसी किया जा रहा है।

Prof. Chandrshekhar
Prof. Chandrshekhar

ड्रेनेज सिस्टम का हो रहा निर्माण

विदित है कि मधेपुरा में 72 करोड़ की लागत से वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी बुडको को दी गई है। शहर के पूर्णिया गोला चौक के पास नाला निर्माण में और अनियमितता की शिकायत पर ही सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

और पढ़ें