Vande Bharat Sleeper Train : पटना-दिल्ली के बीच चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यहां जानिए पूरा डिटेल

SHARE:

Reservation Rule Change

Vande Bharat Sleeper Train : इंडियन रेलवे की तरफ से बिहार को एक और बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है, जिससे पटना से दिल्ली तक का सफर करना और आसान हो जाएगा। जी हां, इस रूट पर बहुत जल्द यानी इस माह में ही वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है, जो बेहद ही आधुनिक है।

Vande Bharat Sleeper Train : 12 दिसंबर को आएगा पहला रैक

फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर ट्रेन के दो रैक बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक फिनिशिंग हो चुकी है और दूसरी की फिनिशिंग लास्ट स्टेज में है। पहला रैक 12 दिसंबर को बेंगलुरु से रवाना होगा, जिसके बाद दिल्ली- पटना रूट पर इसका ट्रायल रन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Bihar cold weather : बिहार में बढ़ी ठिठुरन, पछुआ हवा ने बढ़ाई मुश्किल, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train

हफ्ते में छह दिन होगा परिचालन

पटना-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर ट्रेन का परिचालन हफ्ते में छह दिन होगा। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन तेजस के टाइम के आसपास ही दिल्ली के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें कुल 827 बर्थ होंगे। इनमें थर्ड एसी के 11 कोच, सेकेंड एसी के चार और फर्स्ट एसी का एक कोच लगाया गया है। ये ट्रेन राजेन्द्र नगर से चलेगी।

Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train

ये भी है सुविधा

इसके थर्ड एसी के 11 कोच में 611, एसी-2 के 4 कोच में 188 और एसी फर्स्ट क्लास के 1 कोच में 24 बर्थ होंगे। दानापुर रेल मंडल के अधिकारी के मुताबिक इस माह के अंततक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन शुरू करने की तैयारी है। बड़ी बात ये है कि इस ट्रेन में कवच सिस्टम और क्रैश-प्रूफ ढांचा जैसी लेटेस्ट सुरक्षा तकनीकें भी मौजूद होंगी। साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने पर डिब्बों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 किया जा सकेगा।

Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train
और पढ़ें