Nitish Cabinet : बीते दिनों यानी 9 दिसंबर को नीतीश कैबिनेट की बैठक में तीन नये विभागों को मंजूरी दी गई थी लिहाजा शनिवार को इन तीनों विभागों की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी गई है यानी तीनों विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
Nitish Cabinet : तीन नये विभागों का हुआ बंटवारा
इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मंत्री सुनील कुमार को दी गई है, वहीं युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की कमान मंत्री संजय सिंह टाइगर को दी गई है। खास बात यह है कि इनमें से एक विभाग सिविल विमानन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास खुद रहा है।


इस तरह से अब मंत्री सुनील कुमार के पास तीन विभागों की जिम्मेदारी मिल गई है। इससे पहले उनके पास शिक्षा विभाग और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी थी। अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग दिया गया है। वहीं, सुरेन्द्र मेहता को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, मंत्री संजय सिंह टाइगर की बात करें तो पहले से इनके पास श्रम संसाधन विभाग की कमान थी लेकिन अब इस विभाग का नाम बदलकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग कर दिया गया था। मंत्री संजय सिंह टाइगर के पास अब दो विभाग हो गये हैं।
