IPL Auction 2026 : IPL ऑक्शन में बिहार के क्रिकेटर्स की धाक, इन टीमों ने खरीदा, BCA अध्यक्ष ने जताई खुशी, सांसद पप्पू यादव के बेटे को KKR ने खरीदा

SHARE:

IPL Auction 2026

IPL Auction 2026 : बिहार के दो क्रिकेटर्स का आईपीएल ऑक्शन 2026 में बोली लगी, जिसके बाद गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने और सुपौल के मो. इजहार को मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया है। दोनों की कीमत 30-30 लाख रुपये लगाई गई है। बिहार के इन क्रिकेटर्स के चयन के बाद प्रदेश के क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी की लहर है, वहीं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने भी खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी है।

IPL Auction 2026 : बिहार से ताल्लुक रखने वाले ये भी खिलाड़ी बिके

बिहार के इन दो प्लेयर्स के अलावा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पुत्र सार्थक रंजन को केकेआर ने खरीदा है। KKR ने सार्थक पर 30 लाख रुपये की बोली लगाई है। सार्थक पहली बार IPL ऑक्शन में शामिल हुए हैं। वे दिल्ली के लिए रणजी खेलते हैं। वहीं, आकाशदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा है।

ये भी पढ़ें : ICC T20 World Cup 2026 : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल

IPL Auction 2026
IPL Auction 2026

बिहार के खिलाड़ियों के चयन पर बीसीए अध्यक्ष ने कहा कि “यह चयन उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। साकिब हुसैन और मोहम्मद इज़हार ने अपने प्रभावी प्रदर्शन के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि बिहार क्रिकेट बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसका प्रमाण है कि अब हमारे खिलाड़ी भी देश के बड़े मंच पर अपनी मजबूत और विश्वसनीय पहचान स्थापित कर रहे हैं।”

IPL Auction 2026
IPL Auction 2026

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का निरंतर प्रयास है कि राज्य के अधिक से अधिक खिलाड़ी ऐसे बड़े फॉर्मेट में खेलें और अपने प्रदर्शन के माध्यम से बिहार, बिहार क्रिकेट, राज्य और देश का नाम आगे बढ़ाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और भी युवा खिलाड़ी इस दिशा में आगे बढ़ेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

IPL Auction 2026
IPL Auction 2026

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और विश्वास जताता है कि वे आने वाले समय में अपने खेल से सभी को प्रेरित करेंगे।

और पढ़ें