Bihta Me Chori : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बिहटा पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने एकबार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और एक घर में चोरी करते हुए लाखों के कीमती सामान पर हाथ साफ किया है।
Bihta Me Chori : घर में भीषण चोरी
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला काट अंदर घुसे और फिर दो लाख रुपये के आभूषण और कैश पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गये।
ये भी पढ़ें : Train Accident : बिहार में ट्रेन से कटकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मची सनसनी

इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। इस दौरान चोरों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन चोर स्पष्ट तौर पर घर में दाखिल होते हुए दिख रहे हैं और चोरी कर रहे हैं।

वहीं, घर के मालिक की माने तो रात में डिनर करने के बाद सभी सोने चले गये। इसके बाद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, सुबह जब सभी उठे तो सामान बिखरा पड़ा था और घर के कुछ सामान सामने के खेत में पड़े मिले। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं, आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

