Darbhanga violence case : दरभंगा हिंसा मामले में अस्पताल पहुंचकर मंत्री ने जाना पीड़ितों का हाल, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

SHARE:

Darbhanga violence case

Darbhanga violence case : दरभंगा में अनुसूचित जाति परिवार पर हुई हिंसा पर संज्ञान लेते हुए एससी-एसटी विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने दरभंगा पहुंचे। उन्होंने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत पीड़ितों से उनका हाल-चाल लिया।

Darbhanga violence case : पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक, चिकित्सीय एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सर्वोत्तम और त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आवश्यक दवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा समुचित देखभाल की व्यवस्था पर विशेष बल दिया।

ये भी पढ़ें : Anil Ambani : अनिल अंबानी को बड़ा झटका, मुंबई का घर ‘अबोड’ कुर्क, ईडी का एक्शन

Darbhanga violence case
Darbhanga violence case

कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

मंत्री ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध किसी भी प्रकार का अत्याचार या भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Darbhanga violence case
Darbhanga violence case

साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय, समानता और कानून के शासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Darbhanga violence case
Darbhanga violence case