Dhoni ki badhi mushkile : महेन्द्र सिंह धोनी की बढ़ी मुश्किलें, मिल गया नोटिस, लगा ये गंभीर आरोप

SHARE:

Dhoni ki badhi mushkile

Dhoni ki badhi mushkile : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड ने महेन्द्र सिंह धोनी के नाम पर एक नोटिस जारी कर दिया है।

Dhoni ki badhi mushkile : महेन्द्र सिंह धोनी की बढ़ी मुश्किलें

झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा जारी इस नोटिस में धोनी के रांची के हरमू क्षेत्र में स्थित आवासीय प्लॉट के कमर्शियल प्रयोग का जिक्र किया गया है और कहा गया है कि नियमों के विरुद्ध इस आवासीय प्लॉट का कमर्शियल प्रयोग किया जा रहा है। इस प्लॉट पर पैथलैब खुलने के बाद नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : ईशान किशन की दुल्हनिया की नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए कितने मिलियन डॉलर की हैं मालकिन

Dhoni ki badhi mushkile
Dhoni ki badhi mushkile

रहने के लिए दी गई थी जमीन

बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस में इस बात को स्पष्ट किया गया है कि धोनी इस मामले में अगर अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो बोर्ड उनके भूखंड के आवंटन को रद्द करने की सिफारिश कर सकता है। नोटिस में ये स्पष्ट कहा गया है कि आवास बोर्ड की तरफ से हरमू में मिले प्लॉट संख्या एच 10ए का नियम तोड़ते हुए धोनी ने इसका व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू किया है जबकि बोर्ड ने धोनी को यह जमीन केवल रहने के लिए दी थी।

Dhoni ki badhi mushkile
Dhoni ki badhi mushkile