Nishant Kumar : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल यानी शनिवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ये अब स्पष्ट हो गया है कि वे बिहार की राजनीति करेंगे।
Nishant Kumar : निशांत कुमार जेडीयू में कल होंगे शामिल
पटना में मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायकों की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक के बाद जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि कल निशांत कुमार जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे और बहुत जल्द पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ये कहने पर कि वे राज्यसभा जा रहे हैं। कई माननीय काफी भावुक हो गये और रो पड़े। उन्होंने पुनर्विचार करने की अपील भी की।

सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा कि वह राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बिहार में भी रहेंगे और सभी काम पहले की तरह चलते रहेंगे, सब कुछ वह देखते रहेंगे।

