HomeबिहारAkanksha singh UPSC rank 301 : UPSC रिजल्ट विवाद खत्म, AIR 301...

Akanksha singh UPSC rank 301 : UPSC रिजल्ट विवाद खत्म, AIR 301 पर ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा गलत, कमीशन ने कर दिया सबकुछ क्लियर

Akanksha singh UPSC rank 301 : UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम रिजल्‍ट 2025 में एक ही रैंक पर दो परीक्षार्थियों के दावे पर मचे विवाद का अब पटाक्षेप हो गया है। दरअसल, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह का UPSC में सेलेक्शन नहीं हो पाया है। ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने जो दावा किया था, उसे UPSC ने गलत बताया है।

Akanksha singh UPSC rank 301 : UPSC Result विवाद खत्म

UPSC ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि 301वां रैंक यूपी की आकांक्षा सिंह का है। इस पूरे मामले पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद अब यूपीएससी ने ही क्लियर कर दिया है। UPSC की ओर से जारी मेरिट लिस्‍ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह थी, जिनका रोल नंबर 0856794 है।

Akanksha singh UPSC rank 301
Akanksha singh UPSC rank 301

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के अभईपुर की रहने वाली डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है और उन्होंने 301वीं रैंक हासिल की है। इसके बाद साफ हो गया है कि बिहार की आकांक्षा सिंह, जो रणबीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती भी हैं, उनका दावा गलत निकला है।

ये भी पढ़ें : Ex Minister Wife Road Accident : बाल-बाल बचीं बिहार के पूर्व मंत्री की पत्नी, भीषण सड़क हादसे की हुईं शिकार

Akanksha singh UPSC rank 301
Akanksha singh UPSC rank 301

PIB का ट्वीट आया सामने

इस मामले को लेकर Press Information Bureau यानी पीआईबी की तरफ ट्वीट आया है। इसमें लिखा गया है कि यूपीएससी आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक लाने वाले उम्मीदवार का नाम आकांक्षा सिंह हैं। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम रंजीत सिंह और मां का नाम नीलम सिंह है।

Akanksha singh UPSC rank 301
Akanksha singh UPSC rank 301

वहीं, इस पूरे मामले पर भोजपुर की आकांक्षा सिंह के पिता का कहना है कि UPSC ने अब क्लियर कर दिया है। मैं अपनी बेटी की ओर से किए गए दावे पर माफी मांगता हूं। उन्होंने अपनी बेटी को और बढ़िया से तैयारी करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments